मुख्यमंत्री धामी का काफिला रायवाला फाटक पर अटका

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार से लौटते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला रायवाला रेलवे फाटक पर करीब दो मिनट तक अटक गया। यह दूसरी बार है जब सीएम का काफिला यहां फंस गया

देहरादून। हरिद्वार स्थित एक कार्यक्रम से लौटते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फ्लीट रायवाला रेलवे फाटक पर अटक गई। करीब दो मिनट तक रुके रहने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रायवाला कैंट स्थित हैलीपेड पहुंचे और देहरादून के लिए रवाना हुए।
दरअसल, हरिद्वार स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी शाम करीब चार बजे रायवाला छावनी स्थित हेलीपैड के लिए रवाना हुए। जब वह रायवाला रेलवे फाटक के समीप पहुंचे, इसी दौरान हरिद्वार से ऋषिकेश जाने वाली हावड़ा एक्सप्रेस और देहरादून से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आने का समय हो गया। इसके लिए रेलवे कर्मचारियों को फाटक बंद करना पड़ा।

You cannot copy content of this page