कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी से फूंका चुनावी बिगुल आक्रामक दिखी कांग्रेस
हल्द्वानी i कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विजय शंखनाद रैली के लिए शनिवार को रामलीला ग्राउंड हल्द्वानी में पहुंचे। उन्होंने मंच से जनता को संबोधित किया और सख्त लहजे में कहा कि मंदिरों से चंदा चोरी करने वालों में भाजपा के लोग शामिल हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जंतर.मंतर पर हुई कार्रवाई पर जबाव देने से बच रहे हैं और संसद नहीं आ रहे हैं। खरगे ने कहा कि भाजपा हम पर आरोप लगाते है कि हम रामभक्त नहीं है लेकिन भाजपा बताए कि मंदिरों से चंदा चोरी कौन कर रहा है। कहा कि जब भी संसद में मैं स्वयं मंदिरों में चंदा चोरी का मुद्दा उठाता हूं तो भाजपा के 60 से 70 सांसद शोर मचाते हैं और मुझे बोलने नहीं देते हैं। वे ऐसा इसलिए करते हैं कि अगर मैंने बोल दिया तो उनकी चोरी सामने आ जाएगी।
कहा कि भगवान के नाम पर सोनाए चांदी की ईंटए सोने की रामचरित मानस को चोरी किया गया है। कहा कि भगवान का चंदा चोरी करने वाले राम के खिलाफ हैं। हम वो लोग हैं जो इस चोरी के खिलाफ हैं। उन्होंने ई.20 के मुद्दे पर भी बोला कि भाजपा कहती है कि राज्यों में डबल इंजन की सरकार बनाओ लेकिन भाजपा का डबल इंजन तो खराब है ही और साथ ही सरकार जो ई.20 पेट्रोल लेकर आई है उससे लोगों के इंजन खराब हो रहे हैं।
उन्होंने जंतर.मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस व अन्य बलों की कार्रवाई को गलत बताया कि। कहा कि इस मामले पर जबाव देने के लिए हम गृहमंत्री अमित शाह को संसद में बुला रहे हैं लेकिन वह नहीं आ रहे हैं और उल्टा भाजपा हम पर आरोप लगा रही है कि हम संसद नहीं चलने दे रहे हैं। वो ;अमित शाहद्ध आना नहीं चाहते तो हम भी उन्हें छोड़ना नहीं चाहते हैं। उन्होंने मंच से कहा कि राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनवाने का संकल्प लें क्योंकि राहुल गांधी ही हैं जो जब भी देश में कहीं जुल्म होता है वहां लोगों से मिलने जाते हैं
कहा कि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा करके यह दिखाया भी है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या आपने कभी आवाज उठाने वाले छात्रोंए किसानों से पीएम नरेंद्र मोदी या फिर गृहमंत्री को मिलने जाते देखा है। उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना लगाया कहा कि यहां जो भी विकास है वह केवल कांग्रेस के समय किया हुआ है।
