अल्मोड़ा में भारी बारिश से मकान गिरा, कमरे में सो रहे मां और भाई-बहन की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में एक बार फिर मानसून कहर बनकर बरसा है। पहाड़ों में लगातार बारिश से नुकसान की खबरें सामने आ रही है। अल्मोड़ा के सोमेश्वर क्षेत्र के वडयूड़ा गांव में बारिश से मकान गिर गया। जिससे मकान में सो रहे तीन लोग दब गए। जबकि एक व्यक्ति बाहर सो रहा था, जो बच गया। एसडीआरएफ ने तीनों शवों को बाहर निकाल लिया है। हादसे में मां और दो बच्चों की मौत हो गई है।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम वडयूडा, थाना सोमेश्वर, जनपद अल्मोड़ा में एक मकान ढहने से कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से लगभग 03 किलोमीटर पूर्व मार्ग पर मलबा आने के कारण सड़क अवरुद्ध होने पर SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ पैदल ही घटनास्थल पर पहुंचे

You cannot copy content of this page