नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी श्री गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन मीडिया जगत में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी । नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी श्री गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

12 सितंबर की दोपहर हमारे जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल श्री गिरिजा शंकर जोशी जी का अचानक हृदयगति रुकने से स्वर्गवास हो चुका है। उनके परिवार में उनके पीछे उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।
स्वर्गवासी गिरिजा जी का अंतिम संस्कार रविवार, 13 सितंबर को रानीबाग के चित्रशिला घाट में किया जाएगा। गिरिजा जी की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान बीके पुरम (निकट रेनबो पब्लिक स्कूल) बिठोरिया नंबर-1, हल्द्वानी से 13 सितंबर की सुबह 8 बजे से रानीबाग के चित्रशिला घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी श्री गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

You cannot copy content of this page