वाहन चेंकिंग के दौरान हल्द्वानी पुलिस ने फर्जी आई.बी. अधिकारी को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

कार में लाल-नीली बत्ती और भारत सरकार का बोर्ड लगा था

हल्द्वानी। तिकोनिया में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने खुद को खुफिया ब्यूरो का अधिकारी बताकर रौब गांठ रहे रामपुर के युवक को गिरफ्तार कर लिया।
कार पर लाल-नीली बत्ती और भारत सरकार का बोर्ड लगा था। तलाशी लेने पर पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन, फर्जी पहचान पत्र और खुफिया ब्यूरो से संबंधित कागजात बरामद हुए। आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की चार धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोपित की पहचान मोहासिब खान पुत्र मोहम्मद अयूब खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी शाहबाद गेट, मोहल्ला ईदगाह, थाना कोतवाली, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 12 सितंबर की रात उपनिरीक्षक कृपाल सिंह चौकी हाजा क्षेत्र में चेकिंग के लिए पहुंचे थे।
रात करीब 11रू30 बजे तिकोनिया में वाहन चेकिंग के दौरान काठगोदाम की ओर से कार संख्या यूपी 25 सीएस 9327 आती दिखाई दी। कार पर लाल-नीली बत्ती और भारत सरकार का बोर्ड लगा था। पुलिस ने कार रोककर चालक को नीचे उतारा और नाम-पता पूछा। युवक ने खुद को खुफिया ब्यूरो का अधिकारी बताते हुए पहचान पत्र दिखाया।
पद के बारे में पूछताछ करने पर वह सकपका गया।शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड से पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन और खुफिया ब्यूरो से संबंधित कागजात बरामद हुए। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि एयरगन वह रौब दिखाने के लिए रखता था। पुलिस के अनुसार उसके पास मिले पहचान पत्र और अन्य कागजात फर्जी थे। इनका इस्तेमाल खुद को खुफिया ब्यूरो का जवान बताकर लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए किया जा रहा था।
पुलिस ने आरोपित को रात करीब 12रू30 बजे गिरफ्तार कर लिया। बरामद पहचान पत्र, खुफिया ब्यूरो से संबंधित कागजात और एयरगन को कब्जे में लेकर सील किया गया। वाहन के कागजात मांगने पर भी आरोपित उन्हें नहीं दिखा सका। पुलिस ने वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 168, 318(3), 319(2) और 336(2) में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

You cannot copy content of this page