अनंत अंबानी के पास 12 करोड़ रुपए की ‘शिव’ वॉच, जानें हीरे से जड़ी इस घड़ी की क्या है खासियत
मुंबई । अनंत अंबानी की ओपेरा गॉडफादर बैगुएट शिव घड़ी आजकल पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रही है. इस घड़ी को जैकब एंड कंपनी ने बनाया है, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपए है. इसमें शिव भी विराजमान है और भी ऊॅं0 उकेरा गया है. आइए जानते हैं कि इसका आध्यात्म से क्या संबंध है?
देश के बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का परिवार अपनी अनोखी लाइफस्टाइल के लिए हमेशा सुर्खियों में रहता है. हाल ही में, उनके सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी द्वारा पहनी गई ‘ओपेरा गॉडफादर बैगुएट शिवा’ घड़ी ने दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है. विश्व प्रसिद्ध जैकब एंड कंपनी की ओर बनाई गई यह खास घड़ी एक कलाकृति के रूप में डिजाइन की गई है, जो अत्याधुनिक तकनीक के साथ-साथ भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति को भी दर्शाती है. इस घड़ी में भगवान शिव की मूर्ति भी दिख जाएगी और घ् भी उकेरा गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि भगवान शिव की इस मूर्ति के क्या मायने हैं?
डिजाइन और कीमत के मामले में अव्वल
खबरों के मुताबिक, इस घड़ी की अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपए है. इसका डिजाइन बेहद भव्य है और घड़ी का बाहरी डिजाइन 18 कैरेट रोज गोल्ड से बना है. घड़ी की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसमें 300 से अधिक बैगेट कट हीरे जड़े गए हैं और कुल मिलाकर इस घड़ी में एक हजार से अधिक हीरे लगे हैं. यह महज एक घड़ी नहीं, बल्कि कुशल कारीगरी का नमूना है ।
इस घड़ी का मुख्य आकर्षण इसके केंद्र में ध्यान मुद्रा में विराजमान भगवान शिव हैं. इसके बगल में पवित्र भी अनंत अंबानी के पास 12 करोड़ रुपए की ‘शिव’ वॉच, जानें हीरे से जड़ी इस घड़ी की क्या है खासियतउकेरा गया है, जो धार्मिक आस्था और लाइफस्टाइल का अनूठा संगम है. दरअसल, भोलेनाथ की ध्यान मुद्रा परम शांति के साथ एकाग्रता और आंतरिक शक्ति के प्रतीक के रूप में मानी जाती है. इसका मतलब ये होता है कि सच्चा सुख बाहरी दुनिया के बजाय अपने भीतर यानी ध्यान में होता है. शिव के इस रूप को योगियों के लिए सबसे आदर्श कहा गया है क्योंकि ये रूप अशांत मन को स्थिर करता है और ब्रह्मांडीय ऊर्जा से सीधे कनेक्ट करने की प्रेरणा देता है. टीवी 9 न्यूज
