सोलर लाइट और पेयजल परियोजनाओं को सीएम धामी ने 676 करोड़ की मंजूरी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही शहरी स्थानीय निकायों एवं जिला पंचायतों के विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 676 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र अल्मोडा के नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 200 सोलर लाईटें उपलब्ध कराये जाने के लिए 35 लाख तथा नगर पंचायत चमियाला में सेंट्रल कंट्रोल मानिटरिंग सिस्टम व एलईडी स्ट्रीट लाईटों की स्थापना के लिए 3.07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा नगरीय स्थापना सुविधाओं का विकास मद से नगर निगम देहरादून के घंटाघर से बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक से प्रिंस चौक, प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक, बल्लुपुर चौक, सूचना अधिकार भवन से पुलिया न-06, रिंग रोड तपोवन चौक से लाडपुर चर्च तक सेंट्रल कंट्रोल मानिटरिंग सिस्टम व.ई.डी. स्ट्रीट लाईटों की स्थापना के लिए 1.95 करोड़, नगर निगम पिथौरागढ़ के अन्तर्गत एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट पोल एवं सीसीएमएस पैनल की स्थापना किये जाने के लिए 1.99 करोड तथा नगर निगम देहरादून के अन्तर्गत एल.ई.डी स्ट्रीट लाईट एवं सीसीएमएस पैनल की स्थापना किये जाने के लिए 3.93 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल की नैनीताल शाखा के अर्न्तगत कृष्णापुर पेयजल योजना के लिए 2.13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
