गरमपानी में निर्माणाधीन पुल के डिवाइडर से टकराई बस, पांच की हालत नाज़ुक

ख़बर शेयर करें

गरमपानी। कोलकाता से अल्मोड़ा क्षेत्र के एक रिर्जोट में शादी समारोह से शामिल होकर हल्द्वानी की ओर लौट रहे पर्यटकों की बस अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दोपांखी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के डिवाइडर से जा टकराई। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से पर्यटकों में चीख पुकार मच गई। हादसे में घायल चौदह पर्यटकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। नाजुक हालत में पांच पर्यटकों को आपातकालिन 108 सेवा से हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

हादसे में कुल चौदह पर्यटक घायल पांच गंभीर घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया

You cannot copy content of this page