देवभूमि शिवनगरीय ऋषिकेश के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट का गंदा खेल, पुलिस ने कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया
ऋषिकेश: तीर्थनगरी ऋषिकेश में आयोजित होने वाले मेयर सम्मेलन से ठीक एक दिन पहले एक होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एक हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता होटल पहुंचे और वहां मौजूद कुछ युवक-युवतियों को पकड़कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, नटराज चौक के पास स्थित एक होटल में कुछ युवक और युवतियों द्वारा आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना हिंदूवादी संगठन को मिली थी। सूचना के आधार पर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने होटल पहुंचकर वहां छापेमारी की और कुछ लोगों को पकड़ लिया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके से हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और होटल में संचालित गतिविधियों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
