हल्द्वानी पूर्व छात्र नेता साइबर ठगी मामले में हिरासत में, हरियाणा से पहुंची पुलिस

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज के पूर्व छात्र संघ उपसचिव करन अरोड़ा को साइबर ठगी से जुड़े एक मामले में हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात हरियाणा पुलिस की टीम हल्द्वानी पहुंची और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की गई ।
बताया जा रहा है कि करन अरोड़ा का नाम हरियाणा में दर्ज एक साइबर ठगी प्रकरण की जांच के दौरान सामने आया। इसके बाद पुलिस टीम पूछताछ के लिए उन्हें अपने साथ ले गई।
फिलहाल मामले में गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच जारी होने की बात कह रही है।
सूत्रों के अनुसार मामले में आनलाइन लेनदेन और डिजिटल माध्यम से हुई कथित ठगी के पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

You cannot copy content of this page