हल्द्वानी में अप्रैल में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकार्ड

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र भीषण गर्मी से बेहाल हैं। हल्द्वानी समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में गर्मी ने कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। पिछले 17 वर्ष में अप्रैल में सर्वाधिक तापमान रिकार्ड किया गया।

हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और अगले कुछ दिन में वर्षा-ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।इधर मैदानी क्षेत्रों में आज भी भीषण गर्मी का प्रकोप रहने और लू चलने की आशंका है।रविवार को सूरज के तेवर और तल्ख हो गए व सुबह से ही शुष्क मौसम में झुलसाने वाली गर्मी पड़ने लगी। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों ने बेहाल किया।

हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि पिछले 17 वर्ष में सर्वाधिक है।अप्रैल में इससे पहले वर्ष 2009 में दून का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा था, यह आल टाइम रिकार्ड है।वहीं, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

You cannot copy content of this page