उत्तराखंड में गर्मी का कहर: मैदान तप रहे, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में मैदानी इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिलने के साथ तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है।
पहाड़ी इलाकों में आंशिक बादल छाने साथ ही उमस महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और पारे में इजाफा होने के आसार हैं।
