कुसुमखेड़ा पोस्टआफिस से नन्हें बच्चों ने रक्षाबंधन पर वीर जवानों के लिए भेजी स्नेह राखियां

ख़बर शेयर करें

सेना के जवानों की कलाईयों पर सजेगी नन्हें बच्चों की भेजी राखीयों से

हल्द्वानी । रक्षाबंधन पर एपल उड लोहरियासाल के स्कूली बच्चों ने पहली बार कुसुमखेड़ा पोस्टआफिस से 50 राखियां सेना के जवानों के लिए डाक सेवा के माध्यम से भेजीं। इस पहल से बच्चों में राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना का जज़्बा बढ़ा। बच्चों ने भारतीय डाक विभाग की कार्यप्रणाली का भी अध्ययन किया, जिससे सरकारी सेवाओं की जानकारी मिली।
आज गुरूवार को सुबह ग्यारह बजें एपल उड स्कूल के बच्चें कुसुमखेड़ा पोस्टआफिस में पहुंचे जिनके हाथों में राखी का लिफाफा था, जो देश की सरहद की हिफाजत में तैनात सेना के जवानों के हाथों की कलाई में होगी। लगभग 50बच्चों ने डाक टिकट लगाकर बाक्स में डाला ,इस मौके पर कुसुमखेड़ा पोस्टमास्टर नीरज तिवारी ने बच्चों को चौकलेट व फ्रुटी का वितरण भी किया जिसे बच्चों ने खुशी जाहिर की ।
यहां कुसुमखेड़ा के पोस्टमास्टर नीरज तिवारी ने कहा कि एपल उड स्कूल के नन्हें बच्चों की इस पहल ने देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों के प्रति पूरे देश में सम्मान और स्नेह का संदेश दिया। रक्षाबंधन पर भेजे गए ये राखियां स्नेह, सम्मान और देशभक्ति का प्रतीक है और यह कुसुमखेड़ा पोस्टआफिस में नीरज तिवारी पोस्मास्टर की पहल पर पहली बार मौका मिला है।

You cannot copy content of this page