अपनी मांगों के लिए मदरसन कंपनी के कर्मचारी हड़ताल  शुरू, पुलिस बल तैनात

ख़बर शेयर करें

क्षेत्र विधायक नदारद रहे

लालकुआं l मोटाहल्दू क्षेत्र के अन्तर्गत बरेली रोड स्थित मदरसन कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। सुबह से ही कंपनी के बाहर सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसी बीच छात्र नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई जिसके बाद पुलिस ने धक्का मुक्की कर लोगों को मौके से खदेड़ा दिया। 

इधर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में न्यूनतम वेतन ₹20,000 किए जाने और शिफ्ट की समय अवधि 8 घंटे निर्धारित करने की मांग शामिल है। कर्मचारियों का आरोप है कि वर्तमान में उनसे निर्धारित समय से अधिक काम कराया जाता है, लेकिन उसके अनुरूप वेतन नहीं दिया जाता।

कर्मचारियों ने हाल ही में निकाले गए अपने साथियों की पुनः नियुक्ति की मांग भी प्रमुखता से उठाई है। उनका कहना है कि बिना उचित कारण कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है, जिससे उनमें असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इसके अलावा, कर्मचारियों ने कंपनी की बसों के खराब मेंटेनेंस, चालकों के अनुचित व्यवहार और ‘नो ब्रेक सिस्टम’ जैसी व्यवस्थाओं पर भी कड़ा रोष जताया है। उनका कहना है कि ये सभी समस्याएं उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं।

You cannot copy content of this page