सीधे लक्ष्मण झूला तक पहुंचाएगी नमो भारत ट्रेन, ऋषिकेश का सफर भी दिल्ली से ढाई घंटे में होगा

ख़बर शेयर करें

देहरादून: देहरादून के बाद अब दिल्ली से ऋषिकेश का सफर भी ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा। दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस नेटवर्क का मेरठ से हरिद्वार और ऋषिकेश तक विस्तार होने के बाद ये सफर आसान होगा। अभी दिल्ली से ऋषिकेश सड़क मार्ग से 5 से 6 घंटे लग जाते हैं। जिसमें जाम लगने पर घंटो भी लग जाते हैं। ऐसे में दिल्ली देहरादून के बाद अब दिल्ली से ऋषिकेश का सफर भी आसान हो जाएगा।

हरिद्वार-ऋषिकेश को देश के सबसे आधुनिक क्षेत्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। नमो भारत ट्रेन में मेरठ से ऋषिकेश तक विस्तार होगा। नया ट्रैक मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन से शुरू होकर मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश के अंतिम छोर लक्ष्मणझूला तक पहुंचेगा।

160 किमी की रफ्तार, 230 किमी दूरी का सफर

नमो भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन सर्विस 160 किमी की रफ्तार से दौड़ती है। जो कि करीब 230 किमी दूरी का सफर तय करेगी। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सरकार व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के बीच करीब 150 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर सहमति बन गई है। धामी सरकार ने राज्य में पड़ने वाले लगभग 78 किलोमीटर लंबे हरिद्वार-ऋषिकेश खंड की डीपीआर तैयार कराने के लिए 7.02 करोड़ रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) का परामर्श शुल्क आवश्यक धनराशि आकस्मिकता निधि से उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। जल्द ही इस प्रोजेक्ट का सर्वे शुरू हो जाएगा।

You cannot copy content of this page