थर्टी फर्स्ट पर नैनीताल के छोटे-मध्यम के साथ ही सुविधायुक्त होटलों में भी खाली रहे कमरे

ख़बर शेयर करें

थर्टी फर्स्ट पर नैनीताल में पर्यटकों की आमद घटी।
डायवर्जन प्लान, रील्स से पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ। होटल, रेस्टोरेंट में 30-40ः कमरे खाली रहे।

नैनीताल । सरोवर नगरी में थर्टी फर्स्ट पर पर्यटकों की कम आमद के बाद होटल-रेस्टोरेंट सहित अन्य कारोबार पर बुरा असर पड़ा। कारोबारियों का खुला आरोप है कि पर्यटक वाहनों को डायवर्ट करने के बहाने रोकने, एंट्री प्वाइंटों पर पुलिस की सख्ती से शहर के पर्यटन कारोबार पर चोट पड़ी। व्यवस्था बनाने के बहाने बेवजह सख्ती पर्यटक भगाओ वाला प्रकरण है। शहर के खुर्पाताल, नयना देवी बर्ड रिजर्व, ज्योलीकोट, गेठिया, बल्दियाखान, जोखिया, मंगोली तक होटलों में 50 से 70 प्रतिशत तक ही बुकिंग हो पाई। शहर की अधिकांश आबादी की आजीविका का मुख्य स्रोत पर्यटन है।

You cannot copy content of this page