बनभूलपुरा से 50 हजार से ज्यादा लोगों को हटाने की तैयारी
हलदानी l बनभूलपुरा बनाम रेलवे मामले में सुप्रीम सुनवाई के बाद से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सुरक्षा बढ़ा दी है। आरपीएफ व जीआरपी जवान लगातार रेलवे स्टेशन की गश्त में लगे हैं। यदि सुप्रीम कोर्ट के रेलवे भूमि से कब्जा हटाने के निर्देश आते हैं, तो उत्तरप्रदेश से आरपीएफ के जवान मोर्चा संभालने हल्द्वानी पहुंच सकते हैं। इसकी तैयारियां हो रही है.
पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशन से आरपीएफ फोर्स हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से सटे बनभूलपुरा क्षेत्र पर अतिक्रमण हटाने आएगी। इसमें मुख्य तौर पर उत्तरप्रदेश के बनारस, गोरखपुर, मेलानी, लखनऊं, बरेली व कासगंज आदि से बड़ी मात्रा में आरपीएफ के जवान हल्द्वानी पहुंचेंगे।
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में यदि ज्यादा दिक्कतें आई, तो आरपीएफ की कंपनी को बुलाया जा सकता है। इस कंपनी में कमान्डेंट, इन्सपेक्टर, सब-इन्सपेक्टर समेत करीब 120 जवान होते हैं। इस दौरान राज्य की पुलिस भी मौके पर तैनात रहेगी।
