दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता रामनगर की MBA छात्रा बबीता पांडे, चप्पा-चप्पा छान रही पुलिस व वन

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी : नैनीताल जिले के रामनगर की रहने वाली 24 वर्षीय युवती उत्तरकाशी में दयारा बुग्याल ट्रेक मार्ग पर लापता हो गई है। युवती का तीन दिन से कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। जिला प्रशासन, वन विभाग, पुलिस लगातार एजेसियों के साथ मिलकर सर्च अभियान चला रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एमबीए की छात्रा बबीता पांडे एक निजी कंपनी के लिए रिमोटली (घर से) काम करती थीं, शुक्रवार 29 मई को एक ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से पांच अन्य लोगों के साथ रैथल गांव से ट्रेक के लिए निकली थीं। रात में वह अपने टैंट से बाहर निकली थीं, उसके बाद से युवती का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है।

दयारा बुग्याल उत्तरकाशी जिले का एक प्रसिद्ध ट्रेकिंग क्षेत्र है। समुद्रतल से 11 हजार फीट की ऊंचाई पर 28 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले दयारा चारों ओर बर्फ से ढके इस बुग्याल तक पहुंचने के लिए उत्तरकाशी गंगोत्री सड़क मार्ग पर स्थित भटवाड़ी तक गाड़ी से पहुंचना होता है। फिर बारसू गांव या रैथल से दयारा बुग्याल तक पैदल चलना होता है।

एसपी कमलेश उपाध्याय के अनुसार 30 मई को पुलिस को युवती के लापता होने की सूचना मिली। जिसके बाद से पुलिस प्रशासन, वन विभागा और अन्य एजेसियां काम कर रही हैं। बबीता पांडे के परिजनों के आने के बाद इस मामले में मुकदमा लिखा गया है। एसपी ने बताया कि युवती को लेकर पड़ताल की जा रही है। पुलिस इस मामले में गाइड समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर रही हैं। सीओ उत्तरकाशी के नेतृत्व में इस मामले की पूरी कार्रवाई की जा रही है।

पर्यटन विभाग का बड़ा दावा

जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी के अनुसार जो भी व्यक्ति ट्रैकिंग के लिए आते हैं उन्हें पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके लिए जो ऐजेसियां ट्रैकिंग पर लेकर जाती है, उन्हें रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होता है। उन्होंने कहा कि बबीता नाम से पोर्टल पर कोई परमिशन नहीं दी गई है। हालांकि वन विभाग को उस नाम के परमिशन जमा करने की जानकारी मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page