पुछड़ी में आरक्षित वन क्षेत्र में हुए अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ,जिला प्रशासन एवं पुलिस का सख्त रुख ,पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील
रामनगर में वन विभाग की हजारों हैक्टर भूमि में अवैध कब्जा ,रामनगर की जनता ने लगाया काग्रेस पर आरोप कहा हरमत नगर ,मुस्लिम समुदाय के लोगों को बसाना कांग्रेस की देन
कांग्रेस जब केन्द्र व प्रदेश में सत्तासीन थी तब अपना वोट बढ़ाने के लिए बाहरी प्रदेश के मुस्लिम समुदाय के परिवारों को वन विभाग की जमीन पर बसाना शुरू किया जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है।
रामनगर। पुछड़ी गांव के आरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुबह पांच बजे से शुरू हो गई है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत रामनगर रेंज में आरक्षित वन क्षेत्र में 51 कच्चे पक्के घर बनाए गए हैं।
पुछड़ी क्षेत्र को पांच जोन 9 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी 51 अतिक्रमणकारियों को पूर्व में बेदखली आदेश जारी किए गए थे। बिहारी टप्पर क्षेत्र में सबसे पहले पक्के मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू हुई। रात से ही पुलिस फोर्स गांव के इंट्री मार्ग पर बेरिकेडिंग लगाकर लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी।
सुबह पांच बजे से पुलिस, वन विभाग, प्रशासन की टीमें एम्बुलेंस के साथ अतिक्रमण स्थल पर पहुंच गई थी। अतिक्रमण स्थल से तीन किलोमीटर पहले ही मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी।आसपास के ग्रामीणों को भी अतिक्रमण स्थल स्थल से दूर रखा गया है। एसपी सिटी जगदीश चंद्र, एसडीएम प्रमोद कुमार व डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या के नेतृत्व में अतिक्रमण की कार्रवाई जारी है।
