सुरकाली बने राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष
बागेश्वर । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकरणीय समिति ने दिनेश सिंह सुरकाली को बागेश्वर जनपद के जिला अध्यक्ष मनोनयन किया गया ।

प्रदेश स्तर के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पंत की अघ्यक्षता में प्रदेश स्तर के विभिन्न जनपदों में जिलाअध्यक्षें की नियुक्ति की गई , इस बार बागेश्वर जनपद की कमान दिनेश सिंह सुरकाली को दी गई । इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पंत ने सुरकाली को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । साथ ही लोकदल के सभी कार्यकत्ताओं ने सुरकाली को जिला अध्यक्ष बनने पर बधाईयां दी ।
