नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज हत्या का आरोप, पति पर केस दर्ज

ख़बर शेयर करें

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसमें मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।

पुलिस को दी गई शिकायत में सलमान आसिफ पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी अपर बाजार, जनपद रुद्रप्रयाग ने बताया कि उनकी बहन कैहकशा आलम की शादी 19 नवंबर 2025 को शहवाज आलम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी रिस्पना नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर कैहकशा को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

बीते 3 और 4 मार्च की रात कैहकशा आलम को उसके ससुराल वाले इंद्रेश हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत अवस्था में लाया गया। मृतका के भाई का आरोप है कि पति शहवाज आलम और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उनकी बहन की हत्या कर दी है।

You cannot copy content of this page