शातिर चोर ने हीटर में इस तरह छिपाया था 20 तोला सोना, पुलिस देख रह गई हैरान

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। लालकुआं पुलिस ने तीन चर्चित चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से करीब 20 तोला सोने के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है। खास बात यह रही कि आरोपित चोरी के जेवर पंखेनुमा हीटर की निचली प्लेट के भीतर छिपाकर बेचने निकला था। जिसको पुलिस ने दबोच लिया।

रविवार को पुलिस भवन में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 19 मई को बिन्दुखत्ता निवासी चन्द्रा देवी ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना लालकुआं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को वर्ष 2025 में हुई दो अन्य बड़ी चोरी की घटनाओं से भी समानता मिली। इसके बाद तीनों मामलों को जोड़कर संयुक्त रूप से जांच आगे बढ़ाई गई। जिसपर टीम ने करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाली।साथ ही संदिग्धों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। 23 मई को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल एक युवक बिन्दुखत्ता क्षेत्र में चोरी के जेवर बेचने आया है। इस पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। तलाशी में पंखेनुमा हीटर की जांच की तो उसकी निचली प्लेट के अंदर बड़ी मात्रा में सोने के जेवर छिपाकर रखे मिले।

You cannot copy content of this page