नीम करोली बाबा के भक्तों का उमड़ेगा जनसमूह, एप्पल के संस्थापक से लेकर मार्क जुकरबर्ग तक हैं भक्तों में शामिल

ख़बर शेयर करें

नैनीताल उत्तराखंड का विश्व प्रिसद्ध कैंची धाम अपना भव्य स्थापना दिवस समारोह मनाने के लिए तैयार है। पुलिस-प्रशासन ने ट्रैफिक से लेकर सुरक्षा-व्यवस्था तक का खाका खींच दिया है। 15 जून को स्थापना दिवस है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स का पहरा रहेगा। कैंची धाम में 5 लाख से ज्यादा भक्तों का जनसमूह उमड़ने की संभावना है। भीड़ प्रबंधन की विशेष तैयारियां हैं। भक्तों को आश्रम तक ले जाने के लिए 200 से ज्यादा बसें लगाई गई हैं। निजी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। कैंची धाम का क्या है धार्मिक महत्व और यहां स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन ने किस तरह की तैयारियां की हैं, इस पर एक नजर डालते हैं।
 
कैंची धाम आश्रम की स्थापना 1946 को हुई थी। नीम करोली बाबा ने इसकी नींव रखी। तब से हर साल भव्य स्थापना दिवस समारोह मनाने का सिलसिला जारी है। देश-दुनिया के लाखों भक्त समारोह का हिस्सा बनते हैं। बाबा के दर्शन करने आते। 

कैंची धाम आश्रम नैनीताल से कुछ दूरी पर है। शिप्रा नदी के पास दो पहाड़ियों के बीच है। घुमावदार पहाड़ी रास्ते आश्रम तक ले जाते हैं। प्रकृति की गोद में बना यह आश्रम शांति और सुकून का पर्याय बन चुका है। 
  
दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स से लेकर फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग तक नीम करोली बाबा के भक्तों में शुमार हैं। देश-विदेश से हर साल लाखों भक्त कैंची धाम दर्शन करने आते हैं। 

You cannot copy content of this page