देश को मिलीं पहली नौ महिला सैन्य अफसर

ख़बर शेयर करें

देहरादून: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी ( आईएमए ) में आयोजित पासिंग आउट परेड ( पीओपी ) के इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया है। इस बार पासिंग आउट परेड में पास आउट होने के बाद पहली बार 9 महिला कैडेट सैन्य अफसर बन गईं हैं।इस मौके पर चीफ गेस्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारतीय सैन्य अकादमी के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक पड़ाव है, जो महिला-नेतृत्व वाले विकास तथा सशक्त भारत की अवधारणा को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

राष्ट्रपति ने क्या कहा

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने पास आउट होने वाले कैडेट्स को भारत माता की रक्षा के लिए कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सैन्य अधिकारी केवल देश की सीमाओं के प्रहरी ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास, सम्मान और आकांक्षाओं के भी संरक्षक हैं। राष्ट्रपति ने इसे भारत की वैश्विक मित्रता, आपसी विश्वास तथा अंतरराष्ट्रीय रक्षा सहयोग के बढ़ते आयामों का प्रतीक बताया।

You cannot copy content of this page