ट्रैवलर खाई में गिरीं दो की मौत
नैनीताल की खुशनुमा यादें समेटकर लौट रहे मेरठ के एक ही परिवार के 29 लोगों के लिए यह ट्रिप कभी न भुलाने वाली बन गई। वाहन का ब्रेक फेल होने के बाद चालक नईम का डिवाइडर से टकराकर गाड़ी रोकने का प्रयास नाकाम रहा। इसके बाद टेंपो ट्रैवलर डिवाइडर तोड़ते हुए पेड़ से टकराकर खाई की ओर झुक गया।
हादसे में गाड़ी का शीशा टूट गया और नाज़मीन और फरद बेगम अपने परिजनों के सामने ही सीधे गहरी खाई में जा गिरीं, जिससे उनकी मौत हो गई।कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर लाल मिट्टी के पास बुधवार देर शाम ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि चालक समेत 27 लोग घायल हो गए। सभी आपस में रिश्तेदार हैं
