जंगल गई महिला की बाघ के हमले से मौत, क्षेत्र में दहशत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में जंगल एक बार फिर खौफ का कारण बन गए हैं। घास लेने गई 50 वर्षीय महिला को वन्यजीव ने अपना शिकार बना लिया जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों में डर का माहौल है।

ग्रामप्रधान शेखर चन्द्र भट्ट के अनुसार 50 वर्षीय हेमा पांडे  रोज की तरह जंगल घास लेने गई थी। जंगल गई महिलाओं ने बताया कि महिला को बाघ ने मार दिया है। जंगल में उसका क्षत-विक्षत शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि उस पर बाघ ने हमला किया।

You cannot copy content of this page