प्रेमपुर लोश्ज्ञानी और लालपुर नायक में लगेंगे 11 ट्रांसफार्मर

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे चार हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलेगी। यूपीसीएल की ओर से 2.10 करोड़ रुपये की लागत से 11 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। प्रेमपुर लोश्ज्ञानी और लालपुर नायक क्षेत्र में गर्मी के सीजन में लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ता है। ऐसे क्षेत्रों में नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। अब प्रेमपुर लोश्ज्ञानी के केसरी एनक्लेव, नीलकंठ विहार, एकता विहार, प्राइमरी विद्यालय, विश्वनाथपुरम, संडे मार्केट के पास, लालपुर नायक में उदयलालपुर, हल्दूपोखरा, महालक्ष्मी विहार और शिवांचल काॅलोनी में जल्द ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। यूपीसीएल ग्रामीण डिविजन के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र इन्हें स्थापित कर दिया जाएगा।

You cannot copy content of this page