हाईवे चौड़ीकरण में बाधा बनी अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर, किया ध्वस्त
किच्छा (ऊधम सिंह नगर)। हल्द्वानी मार्ग पर हाईवे चौड़ीकरण में बाधक बन रही रेलवे और लोनिवि की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई बेनी मजार को प्रशासन व पुलिस टीम ने ध्वस्त कर दिया है।
इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। यह कार्रवाई लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली। लोग सुबह जब सोकर उठे तो मजार वाला क्षेत्र समतल हो चुका था।
हल्द्वानी मार्ग पर रेलवे की भूमि से सटी हाईवे किनारे अतिक्रमण कर मजार का निर्माण किया गया था। प्रशासन ने दो वर्ष पूर्व मजार के आगे के हिस्से का अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया था।
