शादी समारोह में तलवार का प्रदर्शन, विरोध करने पर परिवार को पीटा

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर। शादी समारोह तलवार का प्रदर्शन करने का विरोध करने पर युवकों ने परिवार पर हमला कर दिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी कर ली है।बिगवाड़ा भट्टा क्षेत्र निवासी राजू ने बताया कि बीते 28 अप्रैल की रात वह पड़ोस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब एक बजे अजय उर्फ चीकू, आकाश, राजू उर्फ तोता, राजेंद्र, बादल और अन्य लोग शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगे और डीजे पर नाचते हुए अजय ने हाथ में तलवार (कांपा) लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जब इसका विरोध किया गया तो अभियुक्तों ने राजू पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी भाभी लक्ष्मी पर भी हमला किया गया। वहीं, बहन का बेटा यशपाल जब बचाने पहुंचा तो उसके चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अभियुक्त जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी गई है।

You cannot copy content of this page