उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट: 7 जिलों में तेज बारिश, अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं, जबकि पहाड़ों पर घने बादलों के बीच वर्षा और ओलावृष्टि के दौर हुए। कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ीं।
मौसम के बदले मिजाज से पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। सोमवार को कहीं-कहीं गरज के साथ ओलावृष्टि, अंधड़ और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
सबसे अधिक बागेश्वर, अलमोडा, पिथौरागढ़ व चंपावत जिलों में गरज के साथ ओलावृष्टि, अंधड़ और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की है
