नैनीताल-कैंचीधाम में जाम का कहर, ट्रैफिक प्लान सिर्फ कागज तक सीमित, जमीनी हालात बदतर

ख़बर शेयर करें

भवाली l लंबे वीकेंड के कारण नैनीताल और कैंचीधाम में हजारों पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचने से भीषण ट्रैफिक से जाम की स्थिति बन गई है. हर शुक्रवार जारी होने वाले ट्रैफिक प्लान जमीनी स्तर पर असरदार साबित नहीं हो पा रहे हैं. संकरी पहाड़ी सड़कें, अपर्याप्त पार्किंग और ट्रैफिक नियंत्रण की कमजोर व्यवस्था से हालात बिगड़ गए. प्रशासन पर अब ठोस और प्रभावी कदम उठाने का दबाव बढ़ गया है.

उत्तराखंड में लंबे वीकेंड के चलते नैनीताल और कैंचीधाम में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. हजारों लोगों के एक साथ पहुंचने से दोनों स्थानों पर भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है. आस्था और पर्यटन के इस संगम में जहां लोग भक्ति भाव से पहुंच रहे हैं, वहीं अव्यवस्थित यातायात उनकी यात्रा को बेहद कष्टदायक बना रहा है. घंटों तक जाम में फंसे श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे मुश्किल पहाड़ के लोग झेल रहे है वे घटो जाम में फसे रहने से समय पर खही भी नहीं पहुंच पा रहे है पहाड़ के लिए एकमात्र सभी आवश्यक सामान मालवाहक गाड़ीयो से पहुँचता है, जो समय पर नही पहुँच पा रहा है वही पुलिस मस्त है पुलिस भाजपा के वीआईपी की जी हजूरी में मस्त रहती है

You cannot copy content of this page