भीम आर्मी ने फूंका विधायक पांडेय का पुतला
बाजपुर। भीम आर्मी के वरिष्ठ नेता कुंवर जीत सिंह पूनिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम शहीद भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन करते हुए विधायक अरविंद पांडेय का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। उन्होंने विधायक पर बुक्सा जनजाति की भूमि हड़पने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने जमीन मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कहा कि जल्द ही आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर आंदोलन किया जाएगा। वहां टोनी पठान, गुरमीत सिंह आदि मौजूद थे।
