उत्तराखंड में फिर बदला स्कूलों का टाइम,नया शेड्यूल
देहरादून। बदले स्कूल समय का शिक्षकों की ओर से कड़े विरोध को देखते हुए शासन ने स्कूल समय एक घंटे कम कर छुट्टी का समय दोपहर एक बजे तक निर्धारित कर दिया है। यह परिवर्तन ग्रीष्मकालीन समय में किया गया है।
शीतकालीन समय पूर्व की तरह रहेगा। छुट्टी दोपहर बाद 3.10 बजे ही होगी। एक अप्रैल, 2026 को शासन ने स्कूल समय की नई समयसारिणी जारी की थी जिसमें छ्ट्टी दो बजकर पांच मिनट पर निर्धारित थी। जिसका शिक्षकों ने कड़ा विरोध किया। और शिक्षा मंत्री से स्कूल समय एक बजे तक करने की मांग रखी। शिक्षा मंत्री ने इसका अनुमोदन किया था।
