उत्तराखंड विस चुनावों में महज 11 माह, कांग्रेस में महाभारत शुरू

ख़बर शेयर करें

देहरादून। अगले विधानसभा चुनाव में अब लगभग 11 माह का ही समय शेष रह गया है, लेकिन कांग्रेस के भीतर गुटीय खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को हटाने के नाम पर ठगी के प्रकरण के बाद पार्टी में अंदरखाने वरिष्ठ नेताओं में चल रही वर्चस्व की जंग सतह पर आ गई है। इसके कारण अब प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित करने समेत कई कदम प्रभावित हो सकते हैं।

लगातार जनाधार कम होने से चिंतित पार्टी हाईकमान ने संगठन को मजबूती देने के लिए कई कदम उठाए हैं। बीते नवंबर माह यानी लगभग सात महीने पहले पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान गणेश गोदियाल को सौंपी।साथ में प्रदेश चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष डा हरक सिंह रावत को बनाया गया। इस पूरी कवायद में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की आगामी चुनाव के दृष्टिगत कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं मिली। यह अलग बात है कि प्रदेश संगठन में फेरबदल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की भूमिका को माना गया।

2027 विधानसभा चुनाव में अब अधिक समय शेष नहीं है, ऐसे में अंतर्कलह सतह पर आने से पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कांग्रेस के सामने उत्तराखंड में भाजपा के अभेद्य समझे जाने वाले किले में सेंध लगाने की बड़ी चुनौती है।

You cannot copy content of this page