उत्तराखंड में भीमताल-भवाली मार्ग पर चलती बाइक में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने पकड़कर रेस्क्यू सेन्टर रानीबाग भेजा

ख़बर शेयर करें

भीमताल । भीमताल-भवाली मार्ग पर मंगलवार की शाम तेंदुआ सड़क पार करते हुए एक चलती बाइक से टकरा गया। टक्कर के बाद तेंदुआ बाइक के पिछले टायरों में फंस गया। जिससे बाइक सड़क पर गिर गई। और बाइक सवारों ने भागकर जान बचाई। घटना के बाद मौके पर लोगो का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़कर रेस्क्यू सेन्टर रानीबाग भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 7.30 बजे भीमताल-भवाली मार्ग पर खुटानी के पास यातायात सुचारू रूप से चल रहा था। इसी बीच सड़क पर पहाड़ी की ओर से एक तेंदुआ सड़क पर आ गया। और भागते हुए सड़क पार करने के दौरान एक चलती हुई बाइक से टकरा गया। टक्कर के दौरान बाइक
वहीं बाइक सवारों व आसपास के लोगों ने भागकर जान बचाई। इस टक्कर में तेंदुए का एक पैर बाइक के पिछले टायर में फंस गया। सड़क पर तेंदुए ने बाइक के टायर से खुद को छुड़ाने का काफी प्रयास किया। घण्टों तक तेंदुआ सड़क पर दहाड़ते व छटपटाते हुए खुद को छुड़ाने का प्रयास करता रहा। लेकिन खुद को आजाद नहीं कर सका।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी। इसी बीच तेंदुए के बाइक में फंसे होने के दृश्य को लोग अपने मोबाइल के कैमरों में कैद करने लगे। जिन्हें पुलिस ने किनारे किया। काफी देर तक मौके पर जाम की स्थिति बनी गई। उधर शाम के वक्त भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से लोगो मे दहशत बढ़ गई है।
मौके पर पहुची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर बाइक के टायरों से आजाद किया और रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया।
रेंजर विजय मेलकानी ने बताया सूचना पर वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया। वहीं ट्रेंकुलाइज करने के लिए डॉक्टरों की टीम बुलाई गई। जिन्होंने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया। जिसके बाद उसे रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजा गया।

You cannot copy content of this page