भीमताल में मुसलमान युवक हिन्दू महिला से धर्म परिवर्तन व यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

भीमताल में हिंदू युवतियों से यौन शोषण के आरोपित मो यूनुस गिरफ्तार

नैनीताल। भीमताल क्षेत्र में हिंदू युवतियों के यौन शोषण व ब्लैकमेलिंग के आरोपित मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी की मुश्किले बढ़ गई है।

दो सप्ताह से भीमताल क्षेत्र में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की मांग के बाद एक युवती ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर युवक पर यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि करीब दो सप्ताह पूर्व भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट के नेतृत्व में तमाम हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने भीमताल कोतवाली पहुंच क्षेत्र में मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी पर हिंदू युवतियों का शारीरिक शोषण व ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे। इसे इसे लेकर क्षेत्र में काफी हंगामा भी हुआ था।
लोगों की मांग पर जब पुलिस ने मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी के कमरे की तलाशी ली तो वहां कई आपत्तिजनक सामान बरामद होने पर कमरा सील कर दिया था। लेकिन मामले में किसी महिला के शिकायत नहीं देने के कारण युवक के विरुद्ध कोई मुकदमा अथवा अन्य कार्रवाई नहीं की जा सकी।

इधर नैनीताल निवासी 31 वर्षीय एक युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर युवक पर पहचान छिपाकर शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने व ब्लेकमेल करने के संगीन आरोप लगाए है।

एसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि शिकायत पर कुंआताल भीमताल निवासी मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115, 319, 69 व उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 व 5 के तहत मुकदमा दर्ज कर नैनीताल से गिरफ्तार कर दिया गया है। आरोपित को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page