जंगल जल रहे है आग से, चारो तरफ धुआँ ही धुआँ गांवों व शहरों की ओर आने लगे जंगली जानवर वन विभाग सोया है
बागेश्वर । जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जंगलों में आग लगने की घटनाओं के कारण वातावरण में धुआं फैल गया है। इसका सबसे अधिक असर अस्थमा के रोगियों पर पड़ रहा है, वहीं वन्यजीव भी प्रभावित हो रहे हैं। धुएं तथा आग के कारण जंगली जानवर सुरक्षित स्थानों, गांवों व शहरों की ओर आने लगे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।
होली के दौरान जहां लोग त्योहार के जश्न में मस्त रहे, वहीं दूसरी ओर जंगलों में आग की घटनाएं लगातार सामने आती रहीं। वन विभाग के अनुसार अधिकांश स्थानों पर आग सिविल भूमि में लग रही है। लोग कूड़ा-करकट तथा झाड़ियों को जलाते हैं, जिससे आग फैलकर जंगलों तक पहुंच जाती है। आग लगाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, अन्यथा पर्यावरण को भारी नुकसान होगा वन विभाग सोया है
