पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया, कार्रवाई की

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। होली पर्व के मद्देनजर मल्लीताल बाजार क्षेत्र में पुलिस ने सघन सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। सत्यापन नहीं मिलने पर पांच लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बाजार क्षेत्र में किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्धों के सत्यापन की जांच की। इस दौरान कई लोग सत्यापन नहीं दिखा सके। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि सत्यापन नहीं कराने वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वह अपने किरायेदारों और कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं।

You cannot copy content of this page