सीएम धामी का कपकोट में भव्य स्वागत ,केदारेश्वर मैदान में उमड़ा जनसैलाब

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर के कपकोट में 108 करोड़ रुपये से अधिक की 42 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कपकोट में विकास का अब तक का सबसे बड़ा पैकेज देते हुए 108 करोड़ 11 लाख रुपये की 42 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 24 लोकार्पण (62.15 करोड़) और 18 शिलान्यास (45.95 करोड़) शामिल हैं।
सीएम ने कहा कि सरकार घोषणाओं के बजाय धरातल पर कार्य करने में विश्वास रखती है। महिलाओं, युवाओं, किसानों, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देना सरकार की प्राथमिकता है। महिलाओं को 70 करोड़ की डीबीटी, ताम्रशिल्प-कीवी को वैश्विक पहचान, 1.68 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं।बागेश्वर का ताम्र शिल्प अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है। जनपद की कीवी प्रोडक्शन अब देश-विदेश में जा रही है। छह हजार लोग रिवर्स पलायन कर चुके हैं। मत्स्य पालन में 1.25 करोड़ रुपये का उत्पादन दर्ज हुआ है।
सीएम धामी ने कहा कि मानस खंड योजना के तहत बैजनाथ, बाबा बगनाथ व कोट भ्रामरी धामों का सौंदर्यीकरण ऐतिहासिक रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा धामों से ही देवभूमि की पहचान है। इसलिए उनका विकास लगातार होगा। 200 बेड का जिला अस्पताल, 50 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर, डबल लेन सड़कें, प्रत्येक गांव को मोटर मार्ग से जोड़ने और जिले को रेलवे लाइन से जोड़ने का कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। रेल सर्वे पूरा हो चुका है, बजट स्वीकृति प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
मुख्यमंत्री ने कहा ने कहा कि राज्य में कड़े धर्मांतरण कानून लागू हैं। 10 हजार एकड़ भूमि लेण्ड जिहाद से मुक्त कराई गई। 250 से अधिक अवैध मदरसे बंद किए गएद्धनकल माफिया पर कार्रवाई के बाद 100 से अधिक लोग जेल में हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त 200 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी निलंबित, जेल भेज दिए हैँ।
उन्होंने कहा कि सुरक्षित उत्तराखंड निर्माण के लिए कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
कपकोट का हो रहा अभूतपूर्व विकास
विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कपकोट में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री ने कपकोट के लिए अरबों की योजनाएं स्वीकृत की हैं। कपकोट में शिक्षकों की सर्वाधिक नियुक्ति, उपजिला अस्पताल की स्वीकृति, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य ढाँचे में रिकॉर्ड सुधार दर्ज हुआ है।
कार्यक्रम में कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ,पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, ब्लाक प्रमुख भावना शाही, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य, जिला अध्यक्ष प्रभा गढ़िया, राम सिंह कोरंगा, गोविंद सिंह दानू, जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे उपस्थित थे ।

You cannot copy content of this page