कैंची धाम के श्रद्धालुओं को आजतक जाम से नहीं मिली निजात ,पहाड़ की जनता ,व्यवसायी हो रहे है परेशान

ख़बर शेयर करें

सुबह से शाम तक लगता है घंटो जाम ,108 सेवा में गंभीर मरीज जाम में ही दम तोड़ दे रहे है , चार जनपदों के लोग जाम से हो रहे परेशान, सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता

नैनीताल । (नन्दा टाइम्स समाचार ) । कैंची धाम आने वाले भक्तगण हो रहे परेशान 12घंटे से गाड़ी में ही कैद हो रहे है तो कैसे कर पायेगें दर्शन , शासन ,प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे है , समाचार पत्रों में बयानबसाजी कर रहे है अच्छी खबर भक्तों के लिए
नैनीताल । अल्मोड़ा हल्द्वानी-हाईवे तथा कैंची क्षेत्र में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए शासन ,प्रशासन अभी भी खाली हाथ बैठे हुए है जिला प्रशासन चाहता है कि यहां पर आने वाले भक्त लोग व स्थानीय लोग परेशान हो आजतक कोई भी नए वैकल्पिक मार्ग के उम्मीद नहीं जगी हुई है। लोनिवि ने कैंची हली मोटर मार्ग से ताड़ीखेत गांव तक करीब तीन किमी मोटर मार्ग निर्माण के लिए सर्वे दो साल से कर दिया है लेकिन उनका कहना है कि जब पैसा होगा तभी तो कार्य शुरू होगा ।
अल्मोड़ा हल्द्वानी-हाईवे से पूरा पहाड़ जुडा हुआ है ,व्यापारी लोग परेशान है पहाड़ को आने जाने वाले लोग परेशान है सबसे ज्यादा तो परेशान हो है जो मरीजों को पहाड़ से हल्द्वानी को रैफर किये जाते है। कई गंभीर मरीज तो इस जाम में ही दम तोड़ दिए है लेकिन जिला प्रशासन को कोई र्फक नहीं पड़ता है।
नए रूट का सर्वे पिछले दो साल से निरीक्षण चलते आ रहा है अभी तक सर्वे रिर्पोट फाईलों में घुम रही है।
लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद फारेस्ट क्लीयरेंस का कार्य शुरु किया जाएगा।

You cannot copy content of this page