नैनीताल में भीषण हादसा: भवालीगांव बाईपास पर खाई में गिरी कार, दंपति और 2 बेटों समेत 5 की मौत

ख़बर शेयर करें

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल का भवालीगांव बाईपास गुरुवार दोपहर भीषण हादसे से दहल गया। कार खाई में पलटने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दंपति समेत उनके दो बेटे और कार चालक शामिल हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया था

कार सवार सभी पांच की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सेनेटोरियम-दूनीखाल मार्ग पर सिरोड़ी के पास हुआ है। एक लाल रंग की महिंद्रा बी-6 कार पर सिरोड़ी के पास बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। 

You cannot copy content of this page