भवालीगांव बाईपास पर खाई में गिरी कार5 की मौके. पर ही मौत

ख़बर शेयर करें

नैनीताल,. नैनीताल का भवालीगांव बाईपास गुरुवार दोपहर भीषण हादसे से दहल गया। कार खाई में पलटने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दंपति समेत उनके दो बेटे और कार चालक शामिल हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया था।

कार सवार सभी पांच की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सेनेटोरियम-दूनीखाल मार्ग पर सिरोड़ी के पास हुआ है। एक लाल रंग की महिंद्रा बी-6 कार पर सिरोड़ी के पास बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। 

मौके पर एसडीआरएफ टीम
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस और बचाव दल खाई में उतरकर शवों व वाहनों को बाहर निकालने में जुटे गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी योगेश उनियाल ने घटना ने बताया कि हादसे में पांच लोगों मौत हुई है। पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की ओर से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा था।

इन लोगों की हादसे में गई जान
हादसे में लखनऊ के आलमनगर निवासी 34 वर्षीय कार चालक अनुज कुमार मिश्रा समेत खटीमा के रहने वाले भूपेंद्र सिंह चुफाल (48 ), सीमा कैड़ा चुफाल (45) पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल,वासु चुफाल (19) पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल, रवी (12) पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल की मौत हो गई।

You cannot copy content of this page