जिहादी’ ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, फैक्ट्री मालिक देहरादून से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

देहरादून: प्रतिबंधित ‘कैप्‍टागन’ यानी ‘जिहादी ड्रग’ के पर्दाफाश के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ऑपरेशन RAGEPILL चलाया। इसके तहत टीम ने उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर स्थित ग्रीन हर्बल फैक्‍ट्री के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। अफसरों ने टैबलेट बनाने वाली मशीनों सहित कई आधुनिक मशीनें जब्त कीं। कुल 227.2 किलोग्राम कैप्टागॉन टैबलेट और पाउडर जब्त किया गया

एनसीबी ने इससे पहले शनिवार को एक सीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान सीरियाई नागरिक ने खुलासा किया कि नई दिल्ली के नेब सराय में बरामद कैप्टागॉन गोलियां, नवंबर 2025 में उत्तराखंड के देहरादून स्थित ‘Ms Green Herbal’ में उसके और एक अन्य सीरियाई साथी द्वारा अवैध रूप से बनाई गई थीं। इसके बाद NCB ने 16 मई की रात को फैक्ट्री परिसर में तलाशी अभियान चलाया। जांच में पता चला कि फैक्ट्री का मालिक ‘कैप्‍टागन’टैबलेट के अवैध निर्माण के लिए अपनी जगह का इस्तेमाल करने की अनुमति देने के बदले प्रतिदिन लगभग 50 हजार रुपये लेता था।

You cannot copy content of this page