बिजनौर की नाबालिग बहन के देवर के दुष्कर्म से हुई गर्भवती, कोटद्वार में खुला मामला
कोटद्वार। गढ़वाल सीमा से सटे जनपद बिजनौर के एक गांव में नाबालिग के गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले ने हस्तक्षेप कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की, लेकिन स्वजन घर जाकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की बात कहते हुए पीड़िता को अपने साथ घर ले गए।
बीती 15 मई को जनपद बिजनौर की एक किशोरी को स्वजन बेस चिकित्सालय में लेकर आए। किशोरी दो माह की गर्भवती थी और उसे रक्तस्राव होता था। उपचार के बाद सोमवार को स्वजन पीड़िता को चिकित्सालय से डिस्चार्ज करने लगे। इस दौरान बेस चिकित्सालय से मिली जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता से बात की।
पीड़िता का कहना था कि वह अपनी दीदी के ससुराल गई थी। वहां करीब दो माह पूर्व दीदी के देवर ने उससे दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गयी। बताया कि गर्भावस्था के दौरान ब्लीडिंग होने के कारण स्वजन उसे बेस चिकित्सालय लेकर आए।