बेस अस्पताल अल्मोड़ा में अब ब्रेन स्ट्रोक, मांसपेशियों-हड्डियों व तंत्रिका रोगों का उपचार

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब ब्रेन स्ट्रोक, मांसपेशियों, हड्डियों और तंत्रिकाओं से जुड़ी बीमारियों का उपचार अस्पताल में ही उपलब्ध हो गया है। यहां फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) विभाग शुरू होने से मरीजों को बिना सर्जरी के दर्द प्रबंधन और पुनर्वास की सुविधाएं मिल रही हैं।

बेस अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। बीते फरवरी माह में फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) विभाग शुरू होने के बाद गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों को शारीरिक चिकित्सा और पुनर्वास की समुचित सुविधा मिलने लगी है।

ब्रेन स्ट्रोक, मांसपेशियों, हड्डियों व तंत्रिका रोगों का होगा उपचार

इस विभाग में मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, तंत्रिकाओं, हड्डियों, जोड़ों, स्नायुबंधन, मांसपेशियों और टेंडन से जुड़ी समस्याओं का समग्र उपचार किया जाता है। इसके अलावा शारीरिक अक्षमता या विकलांगता से जूझ रहे मरीजों की कार्यक्षमता बढ़ाने और उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाता है

You cannot copy content of this page