देहरादून में ONGC के रिटायर्ड अफसर से 1.87 करोड़ की साइबर ठगी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। दून में साइबर ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। इस बार ठगों ने ओएनजीसी के सेवानिवृत्त अधिकारी को फर्जी निवेश योजना का झांसा देकर 1.87 करोड़ रुपये ठग लिए। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग को जाल में फंसाया गया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर क्राइम पुलिस को दी शिकायत में 70 वर्षीय दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह वर्ष 2016 में ओएनजीसी से सेवानिवृत्त हुए। बीती 31 जनवरी को उनके मोबाइल पर निवेश योजना से जुड़ा एक संदेश आया। इसके बाद दीया मेहरा नाम की महिला ने स्वयं को निवेश सलाहकार बताकर संपर्क किया और उन्हें एबीएसएल द ग्रुप आफ विजडम नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लगातार शेयर बाजार में मुनाफे के स्क्रीनशॉट, ट्रेडिंग अपडेट व अन्य सदस्यों की कमाई दिखाकर भरोसा पैदा किया गया।

You cannot copy content of this page