बदलते मौसम से जकड़ने लगा निमोनिया

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। बदले हुए मौसम में फेफड़ों के संक्रमण यानि निमोनिया के मरीज बढ़ रहे हैं। अचानक बुखार आना, सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द और उल्टी की शिकायत आदि दिक्कत सामने आ रही है। सुशीला तिवारी अस्पताल और बेस अस्पताल में इस समय बच्चों के मामले काफी आ रहे हैं। एसटीएच के चिकित्सकों के अनुसार हर रोज तीन से चार केस सामने आ रहे हैं।

मौसम बदल रहा है एकदम से गर्मी के कपड़े न पहनें, साफ पानी दिन भर पिए, सफाई रखें और सर्दी जुकाम ज्यादा होने लगे तो जांच कराएं।

You cannot copy content of this page