उत्तराखंड में दिन-प्रतिदिन अपराध का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है ,अपराधी बेखौफ ,सरेआम हत्या ,लूट व अपहरण को अंजाम दे रहे है पुलिस मूकदर्शक बनी है ,जिस पुलिस से प्रदेश के लोगों को भरोसा था अब वह भरोसा उठते जा रहा है। लोगों का कहना है किसी भी थाने ,चौकी में रिपोर्ट दर्ज नही होती है जो शिकायतकर्त्ता थाने जाता है उसे पुलिस उल्टा धमकाकर ,किसी अपराध में फंसाने की बात कहकर बाहर का रास्ता दिखाती है और अपराधियों के साथ बैठकर मौजकर रही है यही हमारी मित्र पुलिस की छवि है। ,जब धरना प्रर्दशन होता है तब कहा जाता है कि जांच की जायेगी ,दोषियों को सजा दी जायेगी ,वह जांच कभी नहीं होती है ऐसा ही मामला राजधानी के बीच बाजार में सरेआम महिला का गला रेत दिया उस महिला का कसूर यह है कि उसने उस युवक की शिकायत पुलिस में की थी ,अगर उस युवक को पुलिस का खौफ होता तो ऐसा कदम कभी नहीं उठाता यही तो हमारी मित्र पुलिस की असली चेहरा है।
देहरादून। देहरादून के मच्छी बाजार में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आ गई। यहां एक युवती की चापड़ मारकर हत्या कर दी गई।
युवती ने दो दिन पहले ही एक युवक के खिलाफ धमकी देने की शिकायत पुलिस को सौंपी थी। आरोप है उसी आरोपी युवक ने युवती की बीच सड़क पर चापड़ से वारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है।
देहरादून के मच्छी बाजार में एक युवती गुन्नु श्रीवास्तव की चापड़ से गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवती को सड़क पर बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक, युवती की पहचान गुन्नु श्रीवास्त के रूप में हुई है, जिसने दो दिन पहले ही मच्छी बाजार में रहने वाले युवक के खिलाफ खुदबुड़ा चौकी में धमकाने की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने सोमवार को युवती को घर से बाहर बुलाया और उसकी चापड़ मारकर हत्या कर दी।
