जनपद नैनीताल में रेड अलर्ट…दस जुलाई को सभी स्कूल बंद

ख़बर शेयर करें

नैनीताल । मौसम विभाग ने 10 जुलाई 2026 को नैनीताल जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने 10 जुलाई को सभी सरकारी, अर्धसरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12) और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश दिया है।
भारत मौसम विभाग देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई 2026 को जनपद नैनीताल में श्श्वार्निंग (टेक एक्शन)श्श् श्रेणी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए जिले में बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने और तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश के दौर की संभावना जताई है।
जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। संभावित आपदा और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 10 जुलाई (शुक्रवार) को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले संबंधित संस्थानों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।

You cannot copy content of this page