रोडवेज कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला , 23 से आंदोलन की चेतावनी

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर। रोजवेज के नियमित कर्मियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला,अन्य मांगों के लिए रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद ने 23 अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।

रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद (कार्यशाला) के मंडलीय मंत्री दिनेश कुमार ने बताया कि निगम के नियमित कर्मियों को फरवरी और मार्च के वेतन का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को मार्च का वेतन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि महासंघ ने समय से वेतन देने के साथ ही संविदा, आउटसोर्स कर्मियों के नियमितीकरण, महाकुंभ के लिए कम से कम 700 नई बस उपलब्ध कराने समेत कई मांगें उठाई हैं।

इन मांगों पर अमल न होने पर 23 अप्रैल को हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे पर धरना देने का निर्णय लिया है। 27 अप्रैल को हरिद्वार में धरना दिया जाएगा। 12 मई से देहरादून में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का एलान किया गया है। कहा कि इस बार कर्मचारी संगठन लंबित मांगों को मनवाकर ही रहेंगे। बताया कि 23 अप्रैल को हल्द्वानी में आहूत धरने पर रुद्रपुर से भी बड़़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे।

You cannot copy content of this page